फोटो-32- गिरफ्तार आरोपी हुसैन अब्बास। संवाद
- फोटो : HARDOI
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बराही में शुक्रवार रात दुकानदार के चाचा को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया।
ग्राम बराही निवासी जौहर शुक्रवार देर रात घर के बाहर बनी परचून की दुकान के पास सो रहा था। इसी दौरान गांव निवासी हुसैन अब्बास, अली मोहम्मद, औन मोहम्मद, समर हुसैन और हसन ने जौहर को जगाकर पीटना शुरू कर दिया।
जौहर के चिल्लाने पर उसका भाई अमन व चाचा मोहब्बत और दिलावर बीच बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान हुसैन अब्बास ने तमंचे से मोहब्बत को गोली मार दी थी।
पुलिस ने जौहर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हुसैन अब्बास को गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि हुसैन अब्बास को जेल भेज दिया गया है।