माधौगंज। थाना क्षेत्र में रुदामऊ के पास शनिवार को शाम सड़क पार कर रहे दुकानदार को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के रुदामऊ गांव निवासी भगवती प्रसाद (58 ) गांव स्थित तिराहे पर पान की गुमटी चलाता था। शनिवार की शाम को घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के सामने बिल्हौर कटरा मार्ग पार करते समय बाइक ने टक्कर मार दी।
हादसे में सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल से घायल दुकानदार को लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतक के दो बेटे विनोद व रामू हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस बाबत एसओ सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि बाइक सवार फरार हो गया। बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।