फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर रेटिंग की शिकायत पर छापा, गंदगी मिलने पर दुकान सील

विज्ञापन
फोटो-16- रेलवे गंज स्थित दुकान पर जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट जंगबहादुर यादव व मौजूद अन्य अधि? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान अधिक दर पर सामान बेचने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ रेलवेगंज स्थित दुकान पर छापा मारा। गंदगी मिलने पर दुकान सील कर दी गई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट जंगबहादुर यादव को फोन पर सूचना मिली कि रेलवेगंज में किराना दुकानदार आवश्यक सामग्री निर्धारित दर से अधिक पर बेच रहा है। प्रतिबंध के बावजूद पान मसाला की भी बिक्री की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने सीओ सिटी विजय राना व अभिहित अधिकारी सतीश कुमार के साथ दुकान पर छापा मारा। दुकान बंद मिली तो पास में ही रहने वाले दुकानदार को बुलाकर पूछताछ की। दुकान खुलवाकर माल चेक किया गया तो दो पैकेट पान मसाला मिला। टीम ने पान मसाला सील कर दिया। वहीं दुकान में गंदगी मिलने व दुकानदार द्वारा आवश्यक बिल न दिखाने पर टीम ने दुकान को सील कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दुकानदार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से नोटिस भी दी गई है।

फोटो-17- बरामद किए गए पान मसाला को सील करते खाद्य विभाग के अधिकारी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें