फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी खोलने पर नियमों का रखा जाए पूरा ध्यान: विजय शंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। तहसीलदार बिलग्राम विजय शंकर शुक्ला ने रविवार की सुबह कस्बा स्थित मंडी पहुंच कर लॉकडाउन में दुकानदारों को निर्धारित समय तक ही दुुकान खोलने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने मंडी सचिव से मंडी खुलवाने को लेकर की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली। कहा कि सब्जी दुकानदार सुबह अधिकतम नौ बजे तक दुकान ही खोल सकेंगे।
विज्ञापन

मंडी सचिव अशोक कुमार सक्सेना ने बताया कि मंडी में कुल 106 राशन/गल्ला व्यापारी चिन्हित किए गए हैं। जिन्हेें क और ख श्रेणी में बांटा गया है। निर्धारित व्यवस्था के तहत सूची क और ख के आधार पर 53-53 व्यापारी सप्ताह में तीन-तीन अलग दिनों में दुकान खोलेंगे। बताया कि एक दुकान पर व्यापारी, मुनीम व तीन पल्लेदार ही रहेंगे। दुकानों के आगे सोशल डिस्टेंसिंग के तहत निर्धारित दूरी पर गोले बनाए जाएंगे। व्यापारी किसानों को एक एक कर उन्हें मंडी बुलाएंगे व उनकी उपज खरीदेंगे। व्यापारियों को मौके पर ही 6-आर की रसीद देनी होगी। बताया कि बिना पास के कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से मंडी में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इस मौके पर मंडी इंस्पेक्टर संतोष गुप्ता, लिपिक विजयपाल वर्मा व अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें