फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गोली मार मौत के घाट उतारा

Sun, 29 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुडी निवासी राजेश कुमार कश्यप ने शनिवार की देर शाम घर के दरवाजे पर खड़ी अपनी पत्नी सुनीता (25) की तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।

पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। परिजनों ने बताया कि वह फर्रुखाबाद जनपद के सतना में एक कोल्ड स्टोर पर काम करता था। जब दो दिन पूर्व ही घर आया था। सुबह उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर वह नाराज होकर घर से बाहर चला गया।
विज्ञापन


उसके बाद वह नशे में तमंचा लेकर आया और उसने दो मंजिल पर जीने के पास दरवाजे पर खड़ी पत्नी सुनीता पर तमंचे से फायर कर दिया। इससे पहले कोई समझ पता उसने एक नहीं तीन फायर अपनी पत्नी पर कर दिए। इससे दो उसको लगे और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ अल्ताफ अंसारी ने मौके पर पहुंच कर उसका धर दबोचा। परिजनों ने बताया कि महिला के छह बच्चे हैं। उसका मायका शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें