खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। जिले के 72 बालक व 43 बालिकाओं ने भाग लिया। बालक वर्ग में लंबी कूद में मुफीद तो बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में शिवानी ने बाजी मारी। जिला खेल कार्यालय की ओर से बालक और बालिका वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में दिव्या, राखी, निर्मला क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर दौड़ में शिवानी सिंह, दिव्या व सरिता वर्मा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किए गए। 400 मीटर दौड़ में शिवानी सिंह को प्रथम, रोशनी राठौर द्वितीय एवं रोशनी को तृतीय घोषित किया गया। 800 मीटर दौड़ में शीला देवी, राखी व अनुपम सक्सेना को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया गया। 1500 मीटर दौड़ में रोशनी, सरस्वती व सरिता को क्रमश: प्रथम, द्वितीस व तृतीय घोषित किया गया।
शाटपुट में स्मृति, शिखा व परीक्षा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया गया। लंबी कूद में रोशनी को प्रथम, रिया द्वितीय एवं अनुपमा को तीसरे स्थान पर रखा गया। डिस्क थ्रो में शीतल प्रथम तो काजल को द्वितीय घोषित किया गया, जबकि शिखा को तीसरे स्थान पर रखा गया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अभिषेक सिंह प्रथम, अनमोल यादव द्वितीय व शोभित कश्यप तीसरे स्थान पर रहे।
200 मीटर दौड़ में अनुराग यादव प्रथम, अभिषेक सिंह द्वितीय एवं मोहित कश्यप को तीसरे स्थान पर रखा गया। 400 मीटर दौड़ में रुस्तम पाल प्रथम, मो. जुबैर द्वितीय व मो. मुहीद को तृतीय घोषित किया गया। 1500 मीटर दौड़ में वियेाग कुमार, मो. मुहीद व फरहान वारिस को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया गया। 3000 मीटर दौड़ में अनुराग गुप्ता प्रथम, अनुराग भारती द्वितीय एवं मनीष दीक्षित को तृतीय घोषित किया गया।
लंबी कूद में मुफीद ने सबसे अधिक लंबी कूद लगा पहला स्थान प्राप्त किया। शुभम को दूसरा व अक्षय कुमार को तीसरे स्थान पर रखा गया। डिस्क थ्रो में मो. शीमाब को प्रथम, कपिल गुप्ता को द्वितीय व निखिल त्रिपाठी को तृतीय घोषित किया गया।
निर्णायक मंडल में पूनम लता राज, पूनम तिवारी, मयंक आनंद, अब्दुल हफीज, अनुज, राजीव कुमार, संदीप गुप्ता, मो. रिजवान आदि शामिल रहे। प्रतियोगिताओं से पूर्व शुभारंभ उपनिदेशक मत्स्य बृजेश हलवाई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभगियों को जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने पुरस्कृत किया।