विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के तहत शिक्षा मित्र से शिक्षक बने बीएलओ ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
शनिवार को तहसील में सांडी, हरपालपुर, भरखनी व आंशिक बावन ब्लाकों के शिक्षामित्रों ने जिनको निर्वाचन कार्य के लिए तहसील बुलाया गया। उन्होंने प्रदर्शन कर नाराजगी दर्ज कराई।
शिक्षामित्रों ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर उन लोगों को शिक्षक पद से समायोजन रद्द कर दिया गया है तथा पूर्व में हुए पंचायत चुनाव में ड्यूटी प्रशासन ने नहीं लगाई तथा वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। शिक्षामित्रों ने कहा कि तहसील से लगाई गई बीएलओ की ड्यूटी वह नहीं करेंगे।
शिक्षामित्रों को तहसीलदार राम सुमेरनधर मनाने पहुंचे। एसडीएम संजीव सिंह ने शिक्षामित्रों की समस्या सुन उनकी बात डीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि शिक्षामित्र, जो बीएलओ बने हैं मतदाता सूचियों में परिवर्धन व अपमार्जन की जांच के लिए गठित टीमों को सहयोग करें
एसडीएम ने लेखपालों व उपस्थित बीएलओ को पारदर्शिता से कार्य करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर शिक्षा मित्र संजीव यादव, राजकिशोर, सतीश चंद्र, सुंदर लाल, रामदास, आसिफ, शत, उमादेवी, निर्मला, स्नेहलता, गायत्री आदि मौजूद रही।