फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गैरहाजिर रहीं, कर दिया 32 लाख रुपये का भुगतान, सचिव निलंबित

Thu, 03 Apr 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
इंपैक्ट का लोगो
विज्ञापन

फोटो 35 : 31 मार्च को प्रकाशित खबर।
- ग्राम विकास अधिकारी मीना सिंह पर डीडीओ ने की कार्रवाई, बेहंदर ब्लॉक से किया संबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिना अवकाश के 15 दिन गैरहाजिर रहने वाली ग्राम विकास अधिकारी को जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। बृहस्पतिवार को निलंबन आदेश जारी करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को विकास खंड बेहंदर से संबद्ध किया है।
बेहंदर बीडीओ को जांच अधिकारी नामित किया गया है। खास बात यह है कि गैरहाजिरी की अवधि में सचिव ने 32.63 लाख रुपये का भुगतान भी किया है। विकास खंड अहिरोरी में तैनात ग्राम विकास अधिकारी मीना सिंह बिना अवकाश लिए ही 28 फरवरी से 15 मार्च तक कार्यालय और क्षेत्र से गैरहाजिर रहीं। इस मामले का खुलासा अमर उजाला ने 31 मार्च के अंक में बिना अवकाश के 15 दिन गैरहाजिर रहीं सचिव शीर्षक से किया था। खबर का अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी से जवाब-तलब किए और अहिरोरी बीडीओ से रिपोर्ट ली। बैठक, कार्यालय और क्लस्टर की ग्राम पंचायतों से गैरहाजिरी की अवधि में ग्राम विकास अधिकारी मीना सिंह ने 32,63,519 रुपये का भुगतान भी कर दिया।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी ने बताया कि पंचायत सचिव ने नोटिस का जवाब भी नहीं दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वे में भी रुचि नहीं ली है। अवकाश प्रार्थना न देकर और न स्वीकृति ली और मुख्यालय से भी बाहर रहने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें