फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्वच्छता ही सेवा प्रतियोगिता में चार निकायों ने मारी बाजी

Thu, 03 Apr 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- सफाई के प्रति जागरूकता के लिए डॉ. श्वेता यादव होंगी सम्मानित
विज्ञापन

- आज लखनऊ में नगरीय निकाय निदेशालय में होगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्वच्छता ही सेवा की 15 दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के चार निकायों ने बाजी मारी है। नगरीय निकाय निदेशालय ने प्रतियोगिता के परिणाम जारी कर दिए हैं। नगर पालिका परिषद हरदाेई में साफ-सफाई के प्रति जनजागरूकता और लोगों को प्रेरित किए जाने के लिए शासन ने आर्यकन्या महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. श्वेता यादव को स्वच्छता योद्धा के रूप में सम्मानित किए जाने के लिए चुनाव है। सभी को आज (शुक्रवार) नगरीय निकाय निदेशालय में विभाग के मंत्री व अधिकारी सम्मानित करेंगे।
स्वच्छता ही सेवा प्रतियोगिता 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाई गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 762 नगरीय निकायों ने भाग लिया। 23 नगरीय निकायों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि परिणाम प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले के लिए गर्व और खुशी की बात है। प्रतियोगिता के स्वच्छता की जनभागीदारी में नगर पंचायत कछौना पतसेनी ने 1,250 गतिविधियों से प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। ऐसे ही नगर पंचायत बेनीगंज ने सफाई मित्र सुरक्षा श्रेणी में 411 और नगर पालिका परिषद शाहाबाद ने 5,090 गतिविधियां कर द्वितीय स्थान पाया है। स्वच्छता लक्षित इकाई श्रेणी में नगर पालिका परिषद सांडी ने 5,538 गतिविधियों से प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने इसका श्रेय नगरीय निकायों की टीम और जनभागीदारी को दिया। एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि सभी को आज लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। संबंधित अधिशासी अधिकारियों और अध्यक्षतों से इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें