फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त

Sat, 24 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
dead body - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  पचदेवरा थाना क्षेत्र के पकरा गांव के बाहर अज्ञात महिला का शव लटकता मिला था। पुलिस के संज्ञान में मामले को आए दो दिन हो गए हैं। लेकिन पुलिस हत्यारों की तलाश नहीं कर  सकी है और न ही महिला की पहचान करा सकी है। 
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलपापुर के मजरा पकरा में बुधवार को खेतों के बीच से निकले नाले में झाड़ियों से घिरे पेड़ से एक अज्ञात युवती का शव फांसी पर लटका मिला था।

महिला का शव पेड़ के तने में करीब सात फीट ऊंचाई पर निकली पतली टहनी में दुपट्टे के फंदे पर शव लटका था। युवती के पैर जमीन से करीब डेढ़ फीट ऊंचाई पर और शव तने से सटा था।
विज्ञापन


कंधों से पैरों तक हरे रंग का दुपट्टा लिपटा था। युवती काली रंग का कुर्ता, सफेद सलवार और स्लेटी स्वेटर पहने थी। पेड़ के नीचे आसमानी रंग की हवाई चप्पलें भी पड़ीं थीं।

युवती के गाल पर चोट का निशान था और मुंह व नाक से खून भी निकल रहा था। सलवार का नाड़ा ढीला होने से दुष्कर्म की आशंका भी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी में रखवाया था।

72 घंटे बाद उसका पोस्टमार्टम होना है। शुक्रवार को शव को मिले दो दिन हो गए। लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारों को नहीं खोज सकी है और न ही युवती की पहचान कर सकी है। थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि 72 घंटे पूरे होने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हत्यारों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें