फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दयानंद वाक के सीनियर वर्ग में शौर्य और जूनियर में गहना प्रथम

विज्ञापन
फोटो-10- कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : दुर्गा शोभायात्रा में मुख्य डोले के आगे चलते जयंती समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक। संवाद
विज्ञापन
-आर्यसमाज हरदोई का 141वां वार्षिकोत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। आर्यसमाज हरदोई के 141वें वार्षिकोत्सव में सोमवार को सुबह यज्ञाचार्य विमल आर्य ने यज्ञ कराया। यज्ञ की मुख्य यजमान शाल्वी सिंह रहीं। दयानंद वाक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज के शौर्य और जूनियर वर्ग में आर्यकन्या पाठशाला की गहना निरंकारी प्रथम रहीं।

आर्यकन्या पाठशाला में वार्षिकोत्सव में दयानंद वाक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आर्यकन्या पाठशाला की प्राची व अक्षिता और रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज के वैभव द्वितीय और रफी अहमद के ही अंश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में आर्यकन्या पाठशाला की गहना निरंकारी प्रथम व अर्पिता द्वितीय, सदाशिव शिक्षा निकेतन आदेश कुमार सिंह और आर्यकन्या पाठशाला की जैनब बानो तृतीय रहीं। वहीं इसके बाद के सत्र में महोपदेशक आचार्य विमल आर्य और डॉ. वंशीधर शुक्ल ने वैदिक व्याख्यान दिए।
विज्ञापन


सरस्वती सदन के अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र, आर्यसमाज के प्रधान राजीव रंजन मिश्र, मंत्री रुद्र दत्त दीक्षित, सभासद आर्य समाज गांगेश पाठक, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज पिहानी चुंगी की सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। मेरठ से आए भजनोपदेशक अनिल दत्त नादान ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। संचालन डॉ. वंशीधर शुक्ल ने किया।

फोटो-10- कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व शिक्षिकाएं। संवाद- फोटो : दुर्गा शोभायात्रा में मुख्य डोले के आगे चलते जयंती समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें