हरदोई। अधिमास जेठ माह के शनिवार को श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीहनुमान की आराधना, पूजा-अर्चना की। घरों और मंदिरों में भगवान श्री हनुमान का गुणगान किया, धूप, दीप, फल-फूल और भोग-प्रसाद अर्पित किया। जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।
मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर शंकर स्वयं केसरी नंदन, तेज प्रताप महा जगवंदन... आदि चौपाइयों से श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान का गुणगान किया। शनिवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसी के साथ भंडारों में प्रसाद का वितरण किया। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री मुकेश अग्रवाल के कैंप कार्यालय पर भंडारा में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
यहां पर कृपालु साधक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, रामप्रकाश शुक्ला, उमेश गुप्ता, श्रीकृष्ण शास्त्री, धर्मवीर सिंह, मनीष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। तहसील सदर गेट पर रामचंद्र गुप्ता, अनूप गुप्ता, राजेश गुप्ता, निखिल, अनिकेत, पंकज व सौरभ आदि ने प्रसाद वितरित किया। धर्मशाला सड़क पर सौरभ श्रीवास्तव, विनय मिश्रा, विवेक मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, छोटे भैया, अजय, विजय मिश्रा, रजत, राजन, मोहित मिश्रा, नारायण और गोविंद मिश्रा आदि ने प्रसाद वितरित किया।
सरकुलर रोड पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, डाॅ. संदीप कटियार, रजनी कटियार आदि ने प्रसाद वितरित किया। महिला चिकित्सालय गेट पर प्रियम गुप्ता, प्रमोद कुमार, प्रेम गुप्ता, तुषार गुप्ता, अंकित गुप्ता, सनी और विशाल गुप्ता ने प्रसाद वितरित किया। वहीं जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर डॉ. साधना वर्मा, शांती देवी, महिमा लोधी, हरिओम शर्मा, धर्मपाल, रंजना, ईशा कुमारी, मुन्नालाल, मुकेश तिवारी और राजीव सिंह ने पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद वितरित किया।
हरपालपुर में रोडवेज बस स्टाप पर कृपा शंकर सैनी, पवन देवल, ज्ञानेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, रवि शिवम शर्मा आदि ने प्रसाद वितरित किया। माधौगंज नगर में रामऔतार गुप्ता ने श्रीसुंदरकांड का पाठ कराकर प्रसाद वितरण किया। वहीं पहुंतेरा में नवल माहेश्वरी, रंजन माहेश्वरी ने प्रसाद वितरित किया।
फोटो 26: धर्मशाला सड़क पर प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। संवाद