फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर ने धमौला को हराकर जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
फोटो-25- वॉलीबाल मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पहानी (हरदोई)। अब्दुल्ला नगर गांव में रविवार को एक दिवसीय अब्दुल्ला नगर वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। डीवीए शाहजहांपुर व स्टॉर क्लब धमौला की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। शाहजहांपुर की टीम ने स्टार क्लब धमौला को 3-2 से हराकर मुकाबले में जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि दिलीप मिश्रा ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

अब्दुल्ला नगर गांव के पश्चिमी मैदान पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में अब्दुल्ला नगर ने संडीला को 17-21 से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। देर शाम खेले गए कुल आठ लीग मैच में चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं।
पहले सेमीफाइनल में स्टार क्लब धमौला ने बनकागांव खीरी को 2-1 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में डीवीए शाहजहांपुर ने मोहम्मदी 2-1 से हराया। अंत में फाइनल मुकाबले में डीवीए शाहजहांपुर की टीम ने 3-2 के अंतर से धमौला की टीम को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

सत्येंद्र कुमार यादव व अनीस ने रेफरी की भूमिका निभाई। अगम प्रकाश त्रिवेदी ने कमेंट्री की। अभिषेक यादव ने स्कोरिंग की। इस दौरान सत्येंद्र यादव, रंजीत यादव, सुखवेंद्र, शिवम, आकाश, आरिफ, संजीव, सत्येंद्र त्रिवेदी व नरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें