फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित किए गए बीएलओ, प्रतियोगिताएं आयोजित

विज्ञापन
फोटो-4- गुब्बारे छोड़कर सदर तहसील में मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करती एसडीएम लक्ष - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार के सभी तहसीलों में अलग-अलग कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। सदर तहसील से एसडीएम लक्ष्मी एन की अगुवाई में रैली निकाली गई। सदर तहसील समेत अन्य तहसीलों में अच्छा काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हरदोई में एसडीएम सदर लक्ष्मी एन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान करने पर नौ बीएलओ, तीन कंप्यूटर ऑपरेटर व चुनाव कार्यालय से संबंधित कार्य देख रहे लेखपाल को सम्मानित किया।
तहसील में मौजूद कर्मचारियों व आमजन को मतदाता शपथ दिलाई गई। इसके बाद शहर में एक जागरुकता रैली निकाली गई। यहां तहसीलदार रामवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार दिव्यानंद विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई व उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया।
भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज, दिव्यानंद विद्या म्रिर पीजी कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व टीआरएस कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने यहां आयोजित हुई स्लोगन, भाषण व गायन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जागरुक किया गया। यहां कालेज के प्राचार्य. डॉ उत्कर्ष गुप्ता, तहसीलदार अंबिका चौधरी, डॉ. विभा सिंह, आशीष सिंह व डॉ. ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पटेल श्री टीकाराम महाविद्यालय बगदाद व एलीट कॉलेज ऑफ फार्मेसी शाहपुर गंगा में मतदाताओं को शपथ दिलाई गई।
यहां प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार व डॉ. नरेंद्र कुमार समेत एलीट कालेज ऑफ फार्मेसी में निदेशक विनीत सिंह व संचालक डॉ. शालू पटेल आदि मौजूद रहीं।
सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम दीपक वर्मा ने मतदाता दिवस पर तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी को मतदाता शपथ दिलाई। एसडीएम ने 60 लोगों को मतदाता पहचान पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन

यहां नायब तहसीलदार पीयूष भार्गव, अनूप शुक्ला, मुन्नू सिंह चौहान, रवींद्र मिश्र, धर्मेंद्र कुमार व दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें