फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बडनगर से काशी जा रही सेवा संकल्प यात्रा जिले में आई, स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सेवा संकल्प अभियान में गुजरात के बडनगर से काशी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा का जिले में आई। 125 बाइक सवारों के साथ निकली यात्रा के पाली, शाहाबाद और सवायजपुर क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। यात्रा प्रमुख अशोक गहलोत ने बताया कि 17 सितंबर को बडनगर से शुरू हुई यात्रा का समापन सात अक्तूबर को काशी में होगा।
विज्ञापन

शाहाबाद के ब्लॉक सभागार में हुआ स्वागत
पाली मार्ग से यात्रा के नगर में पहुंचने पर राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कार्यकर्ताओं के साथ अगवानी की। ब्लॉक सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में राज्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं से गरीबों और जरूरतमंदों को लाभ मिलने की बात कही। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास, खाद्यान्न और शौचालय जैसी योजनाओं को आमजन के जीवन स्तर में सुधार से जोड़ा।

सवायजपुर में कौशिया मंदिर पर हुआ अभिनंदन
गंगा एक्सप्रेसवे स्थित रूपापुर के कौशिया कन्हैया लाल मंदिर पर यात्रा में शामिल बाइक सवार कार्यकर्ताओं का विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पुष्पवर्षा और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में हुए विकास और जनकल्याण के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। इस मौेके पर धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, प्रीतेश दीक्षित, ओम प्रकाश मिश्रा, ऋषभ कात्यायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पाली में ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ स्वागत
पाली के रामलीला चौराहे पर यात्रा के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयकारों के बीच स्वागत किया। भाजपा नेता शिवम तिवारी और कुलदीप मिश्रा ने बुलडोजर पर खड़े होकर यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की। विधायक रानू और धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को गुलाब के फूल भेंट कर अभिनंदन किया। यहां आकाश सिंह, ऋषभ कात्यायन, आलोक शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, अनुज मिश्रा और रामबाबू शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें