फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीनियर ट्रैफिक मैनेजर ने बालामऊ रेलखंड का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के प्रस्तावित निरीक्षण से पहले तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को बड़ौदा हाउस से वरिष्ठ यातायात प्रबंधक ने हरदोई से बालामऊ के बीच रेलखंड का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीनियर ट्रैफिक मैनेजर नरेश सिंह हरदोई स्टेशन से ट्रेन संख्या 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस के गार्ड ब्रेक यान में सवार हुए। ट्रेन की खिड़की से निरीक्षण करते हुए वह बालामऊ स्टेशन तक पहुंचे। बालामऊ में उन्होंने स्टेशन पर सिग्नलिंग कार्य प्रणाली का बारीकी से निरीक्षण कर प्लेटफॉर्म, ट्रैक, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान कुछ कमियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। यार्ड में साफ-सफाई, सिग्नल व्यवस्था और परिचालन संबंधित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने निर्देश दिए। निरीक्षण में बालामऊ स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट के पास लगे रोड स्पीड ब्रेकर के साइनबोर्ड गलत ढंग से लगे होने पर नाराजगी व्यक्त की। संबंधित विभाग को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। प्लेटफॉर्म पर बने फुटओवर ब्रिज पर साइनबोर्ड न होने पर भी असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्टेशन मास्टर कार्यालय और रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें