फोटो-24-विधायक श्याम प्रकाश। आर्काइव
फोटो-25-विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट। स्क्रीनशॉट
यूजीसी बिल पर अग्रिम सुनवाई तक रोक लगने के बाद भाजपा विधायक श्याम प्रकाश की पोस्ट
विधायक की टिप्पणी : सर्व समाज के हित में आवश्यक संशोधन होने चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बेबाक टिप्पणी के लिए पहचान रखने वाले गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश की एक सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में है। यूजीसी के प्रावधानों पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाए जाने का हवाला देते हुए उन्होंने टिप्पणी की है। इसमें सुप्रीम कोर्ट का आभार और धन्यवाद जताते हुए कहा है कि आपने मोदी जी, भाजपा और हम भाजपाइयों की इज्जत और गालियां बचा लीं। साथ ही यह भी लिखा है कि सर्व समाज के हित में आवश्यक संशोधन होने चाहिए।
गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। कई बार तो वह अपनी ही सरकार के निर्णयों पर सवाल उठा देते हैं, तो अफसरों पर भी निशाना लगाने से नहीं चूकते। इस बार विधायक ने यूजीसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद टिप्पणी की है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को यूजीसी के प्रावधानों पर अगली सुनवाई तक के लिए रोक लगादी है। इसी का हवाला देते हुए विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। विधायक की इस पोस्ट को सवर्णों का खास तौर पर खूब समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने विधायक की टिप्पणी को जायज बताते हुए इसे शेयर भी किया है।
इनसेट
खरी खरी कहने से नहीं चूकते श्याम प्रकाश
यूजीसी मामले को लेकर सत्ताधारी दल के कुछ पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इन पोस्ट पर भी विधायक ने खरी खरी टिप्पणी की थी। एक टिप्पणी में तो विधायक ने इतना तक लिख दिया था कि कब तक गुलामी की भाषा बोलेंगे, सही बात पर जमीर जागना चाहिए।