फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर डांस प्रतियोगिता में दिखाया जमकर हुनर

Sun, 18 Jan 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव का मंच शनिवार को भी स्थानीय प्रतिभाओं के ही नाम रहा। हरदोई महोत्सव 2015 के मंच पर जिले की तमाम प्रतिभाओं ने फिल्मी गीतों पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। युवाओं ने नृत्य से लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। डांस प्रतियोगिता के बाद कुछ युवाओं ने विजेताओ की सूची में भी कब्जा जमा लिया। उधर, टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान के गीतों पर मंच में मस्ती छा गई। 
विज्ञापन


उधर, महोत्सव के मंच से सीनियर डांस की प्रतियोगिता हुई, जिसमें जनपद के तमाम युवाआें ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने कई गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। जिनका हुनर देखकर दर्शक भी झूमने पर मजबूर हो गए। फिल्मी गीतों पर थिरकते युवाओं को तालियां भी जमकर मिली।

सीनियर डांस प्रतियोगिता में निर्णायक मर्णिका गुलाटी और लता कपूर को बनाया गया। जिन्होंने अपने अनुभव के आधार पर धीरेंद्र प्रताप सिंह को प्रथम स्थान, दिव्या को द्वितीय स्थान तथा रजित श्रीवास्तव को तृतीय स्थान पर घोषित किया। सीनियर डांस प्रतियोगिता के बाद कृष्णा डांस ग्रुप की एक विशेष प्रस्तुति भी कराई गई। जिसमें भी स्थानीय कलाकारों को मौका दिया गया।
विज्ञापन


उधर, शनिवार को महोत्सव के मंच पर बच्चों ने एक नाटिका पेश की। बच्चों ने नाटक के माध्यम से यह बताया कि शहर हो या गांव, शिक्षा की क्या अहमियत है। उधर, हरदोई महोत्सव 2015 की शाम टीवी कलाकार पारुल चौहान ने और रोशन कर दिया। पारुल के मंच पर आते ही मानों महोत्सव में जान आ गई।

टीवी कलाकार पारुल चौहान ने कई गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। जिनके साथ तमाम युवा भी झूमते नजर आए। जिसमें सबसे अधिक युवाओं की भीड़ शनिवार को हरदोई महोत्सव में देखने को मिली।  रात को करीब आठ बजे पारुल ने अपनी प्रस्तुति दी तो पंडाल में मौजूद तमाम युवा भी उनके साथ झूमते नजर आए।

उन्होंने ‘जूबी डूबी जूबी डूबी’ गीत पर, ‘मै तो लवली हो गई या’ नाम तेरा गीत पर, ‘यू माई लव माई लव जाने जां’ गीत पर तथा ‘लैला मै लैला कैसी हूं लैला’ गीत पर अपनी परफार्मेंस दी। जिसको देखने को शहरवासियों में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें