फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में 19 एफआईआर, 45 कनेक्शन काटे

Sun, 18 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत चोरी को रोकने व लाइन हानियों को कम करने के लिए शनिवार को मेगा चेकिंग अभियान चलाया गया। मेगा चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत विभाग द्वारा एसडीओ के निर्देशन में कई टीमें बनाकर शहर के कई मोहल्लों में जांच करवाई गई। जिसमें कई उपभोक्ताओं के बकाया जमा न करने पर एफआईआर की गई और कइयों से राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने तमाम अन्य मामलों में भी कार्यवाही की। जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।। मेगा चेकिंग अभियान के लिए शहर में चार उपखंड अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित की गई। अधीक्षण अभियंता वीके आर्या के निर्देश पर एसडीओ शहर सत्येंद्र पांडेय को रफी अहमद किदवई नगर क्षेत्र में चेकिंग की जिम्मेदारी दी गई।

एसडीओ पंकज भारती की टीम ने आलू थोक व बाबा मंदिर में चेकिंग की। एसडीओ बिलग्राम प्रदीप गौतम ने कन्हईपुरवा में चेकिंग की तथा एसडीओ संडीला हर्षित श्रीवास्तव ने मुन्नेमियां चौराहे पर चेकिंग की। जिसमें कुल 19 उपभोक्ताओं के विरुद्ध एफआईआर की गई। 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन


खराब मिलने पर 49 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए तथा सात लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। टीमों ने तीन उपभोक्ताओं से शमन शुल्क वसूला तथा 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर लोड बढ़ाया और 15 को अधिभार योजना का लाभ दिया। चेकिंग में अवर अभियंता आशीष श्रीवास्तव, केपी सिंह, पीयूष वर्मा, अंबिका प्रसाद सहित अनुराग वर्मा, अजय वर्मा सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें