फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारीकियां सीख लें ताकि मतदान प्रभावित न हो: एडीएम

विज्ञापन
फोटो-11-रसखान प्रेक्षागृह में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शिक्षक स्नातक चुनाव में लगे मतदान कर्मी अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

रसखान प्रेक्षागृह में मतदान कर्मियों व माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षित करते हुए अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि विधान परिषद चुनाव के मतदान में बहुत कम मतदाता होते हैं, इसलिए ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को निष्पक्षता से चुनाव कराने को कहा। कहा कि प्रशिक्षण में जो बताया जा रहा है उसका अच्छे से अध्ययन कर लें। डीडीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण चुनाव कराना उनका दायित्व है। प्रशिक्षक राजेश सिंह ने मतदान कर्मियों को मतपेटिका खोलने व शील्ड करने व बंद करने आदि की जानकारी दी। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव, अंबुज वर्मा, मतदान कर्मी, माइक्रो आब्जर्वर आदि मौजूद रहे।
प्रत्येक बूथ पर रहेंगे माइक्रो आब्जर्वर
हरदोई। विधान परिषद चुनाव में प्रत्येक बूथ पर माइक्रो आब्जर्वर रहेंगे। जिले में 85 बूथ बनाए गए हैं जिन पर एक दिसंबर को मतदान होगा। इसको लेकर सभी 85 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को मिलेगा 1500-1500 चुनावी भत्ता
हरदोई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देश पर मतदान के दिन लगने वाले सेक्टर, जोनल व मतदान कार्मिकों के चुनावी भत्तों की स्थिति भी स्पष्ट कर दी गई है। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को जहां 1500-1500 रुपये भुगतान किया जाएगा वहीं माइक्रो आब्जर्वर को एक हजार रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा पीठासीन अधिकारी को 1200, मतदान अधिकारी प्रथम व द्वितीय को 900 एवं मतदान अधिकारी तृतीय को 600 का भुगतान किया जाएगा।

फोटो-12-प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें