फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 बड़े वाहनों से रवाना की जाएंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
फोटो-33-कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में विधान परिषद चुनाव को लेकर तैयारियां करते सहायक जिल? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। विधान परिषद चुनाव को लेकर जिले में मतदान एक दिसंबर को होना है, 85 बूथों पर मतदान कराया जाना है। इन पोलिंग पार्टियों को 25 बड़े वाहनों से 30 नवंबर को रवाना किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन भी होगा।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव का कहना है कि शिक्षक चुनाव के 20 एवं स्नातक चुनाव के 65 बूथों पर मतदान कराया जाना है। जिसके लिए 25 बड़े वाहनों को अधिग्रहित किया गया है, जिनसे पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी 30 नवंबर को राजकीय इंटर कालेज से होगी। पोलिंग पार्टियां सुबह नौ बजे से रवाना होंगी। इस दौरान जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
19 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
हरदोई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि मतदान के दिन 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जिनके पास स्वयं के वाहन हैं जिनके पास नहीं हैं उनको सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। एक दिसंबर को वह भी क्षेत्र में भ्रमण कर बूथों का निरीक्षण करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें