फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पशु आश्रयस्थल की दशा देख सीडीओ नाराज, प्रधान व वीडीओ से जवाब तलब

विज्ञापन
फोटो 24: सिकंदरपुर पशु आश्रयस्थल का निरीक्षण करतीं सीडीओ सान्या छाबड़ा। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा के सिकंदरपुर पशु आश्रयस्थल और पंचायत भवन में अव्यवस्थाओं पर सीडीओ सान्या छाबड़ा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लापरवाही के लिए प्रधान और वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) को नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। दोनों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने सोमवार को सिकंदरपुर पशु आश्रयस्थल का औचक निरीक्षण किया। पशु आश्रयस्थल में तीन टिनशेड, दो सोलर लाइट, पेयजल के लिए सबमर्सिबल पंप और सोलर पानी की टंकी लगी है। आश्रयस्थल में 180 मवेशी संरक्षित मिले। हरा चारा, दाना नहीं मिला। भूसा घर में 5-7 क्विंटल भूसा था। खराब भूसा भी किनारे रखा था। खराब भूसा हटवाने के निर्देश दिए। चार सीसीटीवी कैमरों में दो कैमरे खराब मिले। मवेशी कमजोर दिखाई दिए और दो मवेशी बीमार मिले।
बताया कि पशु आश्रयस्थल में तीन केयर टेकर हैं लेकिन रात में एक भी केयर टेकर नहीं ठहरता है। कुत्ते घूमते मिले। कंटीले तारों को व्यवस्थित कराने के निर्देश प्रधान को दिए गए। वीडीओ गरिमा कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस के निर्देश डीडीओ को दिए और प्रधान को पंचायती राज अधिनियम में नोटिस दिए जाने के निर्देश डीपीआरओ को दिए।
विज्ञापन

बताया कि ग्राम पंचायत सचिवालय सिकंदरपुर में पंचायत सहायक प्रीति देवी गैरहाजिर थीं। वह आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बख्तावरपुरवा में ड्यूटी पर थीं। सचिवालय अव्यवस्थित मिला। परिसर में घास और गंदगी थी। प्रधान और वीडीओ को पंचायत सचिवालय को ठीक बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. शालिनी पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें