फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा कड़ी, अब आई मेहनत की घड़ी

Sat, 12 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती की परीक्षा के लिए नगर में चप्पे-चप्पे सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे। सभी चौराहों पर एसओ तैनात रहेंगे। निष्पक्ष परीक्षा के लिए दो जोनल और 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। आवेदकों के आवागमन से लेकर प्रस्थान तक स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर सीओ के निर्देशन पर पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था देखेेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। ज्ञात हो कि प्रदेश में लेखपाल पद के लिए आवेदन किए गए थे। जिसके तहत जिले में आवेदन करने वालों के 25 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र्र बनाया गया है। जिसमें 12,891 आवेदक परीक्षा देंगे। इसके लिए विद्यालयवार विद्यार्थियों का आवंटन किया गया है।

परीक्षा पर निगरानी के लिए प्रशासन की ओर से दो जोनल और 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए है। वहीं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। परीक्षा निष्पक्षता पूर्ण कराने के लिए केंद्रो के प्रवेश द्वार पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। आवेदकों के परिचय पत्र मिलान कराने के बाद ही आवेदक परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश पा सकेंगे।
विज्ञापन


उधर, परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे और रोडवेज प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं। परीक्षार्थियों को अपने केंद्र पर पहुंचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर एक-एक पूछताछ केंद्र स्थापित होगा।

जिन पर पर एक तहसीलदार और दो कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। यह लोग परीक्षार्थियों को उनके केंद्र तक पहुंचने में मदद करेंगे। हरदोई रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों को लेकर एक अलग टिकट काउंटर भी तैयार किया जा रहा है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि एक साधारण टिकट खिड़की खोलने का आदेश मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक अनवर नूर को दिए गाए हैं।

रेलवे की ओर से ट्रेन से संबंधित अतिरिक्त पूछताछ केंद्र संचालित करने के लिए सीआईटी विनीत कुमार शर्मा को निर्देशित किया गया। जीआरपी एसओ राहुल सिंह यादव ने बताया कि आने वाले परीक्षार्थी हर संभव मदद की जाएगी। परीक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स भी लगाया जाएगा। वहीं रोडवेज बस अड्डे पर भी तैयारियां की जा चुकी हैं।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरबी यादव ने बताया कि रोडवेज द्वारा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है, यदि भीड़ बढ़ती है तो उन बसों से यात्रियों और परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा, जबकि प्रशासन द्वारा पूछताछ केंद्र स्थापित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को आने व जाने में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें