फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आठ दिन में अवैध शस्त्र की दूसरी फैक्टरी पकड़ी

Sat, 06 Apr 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शस्त्रों का कारोबार बढ़ने की आशंका के बीच पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी है। यही वजह है कि पुलिस ने आठ दिन के अंदर शस्त्र बनाने की दूसरी फैक्टरी पकड़ी है।
विज्ञापन

अरवल थाने की पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर पांच तमंचे, एक बंदूक, 12 कारतूस और एक खोखे के साथ ही अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार को अरवल थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि कढि़लेपुरवा गांव के बाहर एक व्यक्ति खेत में बनी झोपड़ी में अवैध शस्त्र बना रहा है।
इस पर पुलिस टीम ने गांव निवासी ब्रजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पांच तमंचे बरामद हुए। इनमें से एक तमंचा 0.38 बोर का है। एक बंदूक और 12 कारतूस भी बरामद हुए हैं। उपकरण भी बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान ब्रज किशोर ने जानकारी दी है कि तमंचे बनाकर इन्हें आसपास के जनपदों में बेच देता है।
विज्ञापन

यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि वह कहां-कहां तमंचा बेचता था। ब्रज किशोर के खिलाफ कन्नौज के ठठिया थाने में दो और हरदोई जनपद के अरवल थाने में सात मामले दर्ज हैं।
अधिकांश मामले अवैध शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के हैं। खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार, उपनिरीक्षक रामचंद्र शर्मा, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नीरज कुमार भी शामिल रहे। बताया गया कि आठ दिन पहले टड़ियावां थाना क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें