फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला वाहन स्टैंड संचालक का शव

Sat, 06 Apr 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाइनपुरवा निवासी वाहन स्टैंड संचालक का शव प्लाट में रस्सी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

लाइनपुरवा निवासी रविंद्र वर्मा (45) विकास भवन के बाहर वाहन स्टैंड चलाते थे। वह शुक्रवार शाम को घर से मीरा टॉकीज के पीछे स्थित प्लाट पर जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक वापस न आने पर पुत्र शुभम ने उनके मोबाइल पर कॉल की। कोई जवाब न मिलने पर वह रविंद्र को तलाशते हुए साइकिल से प्लाट पर पहुंचा।
विज्ञापन

यहां रविंद्र का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिवार में पत्नी मंजू वर्मा, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खुदकुशी का मामला है। परिजन कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें