फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: होली से पहले ट्रेनों में सीटें फुल

Sat, 02 Mar 2024 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। होली के त्योहार पर घर आने के लिए अगर आपने ट्रेन में पहले से सीट आरक्षित नहीं कराई है तो त्योहार पर घर जाने के लिए दूसरे विकल्पों का इंतजार करना होगा, क्योंकि 20 मार्च के बाद अधिकांश ट्रेनों की सीटें फुल हैं, वेटिंग भी 100 के ऊपर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों को आवागमन होता है। इस बार 24 मार्च को होली का त्योहार है। होली में जहां बाहर से लोग अपने घर आते हैं, वहीं जनपद में कार्य कर रहे लोग अपने- अपने घरों को जाते हैं। आवागमन में के सबसे पहली प्राथमिकता ट्रेन की होती है।
ऐसे में इसके लिए अगर पहले से ट्रेन में सीट आरक्षित नहीं है तो वर्तमान समय में सीट आरक्षित करना मुश्किल होगा, क्योंकि 20 मार्च से 24 मार्च के बीच अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल हैं। जिन ट्रेनों में टिकट मिल भी रही हैं, उनकी प्रतीक्षा सूची 100 से अधिक है।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन पर आने वाली 22356 पाटिलपुत्र एक्सप्रेस में 22 मार्च से 120 वेटिंग तक पहुंच गई है। 14242 नौचंदी एक्सप्रेस में 22 मार्च के 110 से 125, 13152 सियालदा एक्सप्रेस में 22 से 23 तक वेटिंग ही नहीं है और 24 को 100 के ऊपर वेटिंग पहुंच गई।
13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस में 22 को वेटिंग ही नहीं मिल रही है और 23 व 24 मार्च को 75 से 120 वेटिंग पहुंच गई है। 12232 चंडीगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस में 22 से वेटिंग 90 से 167 तक मिल रही है। 13010 दून एक्सप्रेस में वेटिंग 204 तक, 15150 जनता एक्सप्रेस में 102 से 126, 15190 अवध असम एक्सप्रेस में 102 से 135 वेटिंग है।
इसी तरह 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में 125,14208 पद्यमावत एक्सप्रेस में वेटिंग 280 तक, 12230 लखनऊ मेल में 22 व 23 को वेटिंग टिकट नहीं बची है। 24 को 135 तक वेटिंग पहुंच गई है। इससे यात्रियों को त्योहार पर घर आने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें