मिठाई की दुकान में जांच करतीं एसडीएम वंदना त्रिवेदी
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने सीडीपीओ कार्यालय पर छापा मारा तो वहां सीडीपीओ सहित चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले । उन्होंने चारों के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति करने की बात कही ।उधर, एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग के निरीक्षक ने कस्बे में छापा मार कर तीन मिठाई की दुकानों से नमूने लिए ।
छापे से कस्बे में हड़कंप मच गया मिठाई आदि के दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए । एसडीएम ने निरीक्षक को कस्बे में लगातार अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के निर्देश दिए।