फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में फरियादियों को बिना सुने चली गईं एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। तहसील क्षेत्र में गलन भरी सर्दी में शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ा। फरियादियों ने बताया कि काफी इंतजार के बाद भी एसडीएम उनकी समस्या सुने बिना ही निकल गईं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12:30 से 12:50 बजे तक एसडीएम कार्यालय के बाहर फरियादियों की भीड़ लगी रही। एसडीएम बाहर बैठे फरियादियों से बिना मिले चली गईं। तहसीलदार नारायण सिंह भी कार्यालय में नहीं थे। बताया कि वह विद्यालय का निरीक्षण करने गए हैं।
ग्राम घोड़ीधर निवासी वृद्ध छोटे सिंह ने बताया कि एक जनवरी को तहसील दिवस में चकरोड पर अवैध कब्जा छुड़वाने के लिए शिकायती पत्र दिया था। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम से मिलने कई बार आ चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वृद्ध ने बताया कि
विज्ञापन

रामकली पत्नी बाबूराम ने बताया भूमि के विवाद के कारण वह एसडीएम से मिलने आईं थी लेकिन वह नहीं मिलीं। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
सरायराघव के प्रकाश चंद्र हरदोई शहर में रहते हैं। उन्होंने बताया पारिवारिक बंटवारे के समाधान के लिए एसडीएम से मिलने आए थे। लेकिन काफी इंतजार करने के बाद भी उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
कर्मी ने जमा किए 15 शिकायती पत्र
एसडीएम स्वाति शुक्ला के तहसील से जाने के बाद उनके स्टेनो के कार्यालय में तहसील कर्मी प्रदीप कुमार से फरियादी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते दिखे। प्रदीप ने लगभग 15 शिकायती पत्र जमा कर लिए। जिन्हें एसडीएम के पास भेजने का आश्वासन दिया तब फरियादी लौटे।
विज्ञापन

एसडीएम स्वाति शुक्ला का कहना है कि वह सभी फरियादियों की शिकायतें सुन रहीं हैं। फील्ड का निरीक्षण करने जाना था। इसलिए चली गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें