फोटो-27-तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। सवायजपुर उपजिलाधिकारी पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाकर दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन। साथ ही अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय राज सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के साथ महामंत्री अनूप वाजपेयी एसडीएम दीपक वर्मा के पास एक कार्य से गए थे।
आरोप है कि एसडीएम दीपक वर्मा ने महामंत्री अनूप वाजपेयी से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि अमर्यादित भाषा और व्यवहार नहीं बर्दाश्त किया जाएगा।
पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला ने कहा कि तहसील के अन्य अधिकारियों का रवैया भी अधिवक्ताओं के प्रति अच्छा नहीं है। विरोध प्रदर्शन के दौरान राम बिहारी मिश्रा, आलोक मिश्रा, कृष्ण प्रताप सिंह, आशुतोष अग्निहोत्री, विनोद शर्मा, मनमोहन शुक्ला आदि मौजूद रहे। एसडीएम दीपक वर्मा ने अधिवक्ताओं के सभी आरोपों को गलत बताया है।