फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मंथन प्रतियोगिता में अस्मित को दूसरा स्थान

विज्ञापन
फोटो-25- अस्मित सिंह - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज। कस्बे के एक स्कूल के ग्वारहवीं कक्षा के छात्र अस्मित ने विज्ञान मंथन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 फरवरी को कराई गई थी। जिसमें प्रदेश के कई जिलों के बच्चों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

एलपीएस माधौगंज के छात्र अस्मित सिंह की सफलता से परिजन व स्कूल वाले खुश हैं। अस्मित की सफलता के लिए 13 मार्च को जागरण कालेज ऑफ आर्ट एंड साइंस एवं कामर्स स्कूल कानपुर में सम्मानित भी किया जाएगा।
स्कूल के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने अस्मित को सफलता के लिए बधाई व बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के कक्षा 8 के श्रेयस सिंह व कक्षा 10 के ओजस सिंह का भी चयन राज्य स्तर के लिए हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें