फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई रोड पर नहीं रोके जाएंगे स्कूल वाहन और एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मल्लावां में बुधवार को प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चंदर ने मंगलवार को रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। कहा कि आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में बाधा नहीं आएगी। डायवर्जन लागू होने के बाद भी स्कूली वाहनाें और एंबुलेंस को नहीं रोका जाएगा। पूरे रूट की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन




कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी हरीश चंदर महादेवी घाट पहुंचे। उन्हाेंने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार व एडीएम देवेंद्र सिंह, एएसपी अजय कुमार से रूट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर हरदोई मोड़ पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों को पूरी तरह रोक दिया जाएगा। स्कूल वाहन, एंबुलेंस तथा आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को जाने दिया जाएगा।

जिले से 500 बसें रैली स्थल पर जाएंगीं। इसलिए पूरे रोड को खाली रखा जाएगा। डीएम ने बताया कि महादेवी घाट पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन को यातायात कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से पूरे रूट पर नजर रखी जाएगी। यहां पुलिस ने वायरलेस भी लगाया है, जिससे पूरे रूट पर हर गतिविधि की जानकारी मिलती रहेगी। इसी तरह पूरे रूट पर बख्शीपुरवा तिराहे से लेकर हरदोई मोड़ तक सीसीटीवी भी लगवा दिए गए हैं। सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस लाइन में बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान सीओ सिटी कुलवीर सिंह, सीओ छिबरामऊ सुरेश मलिक, प्रतिसार निरीक्षक प्रणव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन



• हरदोई मोड़ व कुसुमखोर से हरदोई की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

• महादेवी घाट से मल्लावां एवं बिलग्राम (हरदोई) की ओर आने वाले भारी वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।



• कन्नौज से महादेवी घाट, बिलग्राम एवं मल्लावां होते हुए सीतापुर-लखनऊ जाने वाले तथा आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग

कन्नौज–बख्शीपुरवा–बिल्हौर होते हुए बांगरमऊ कट (किमी 238) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माध्यम से अपने गंतव्य तक जाने-आने की



अनुमति होगी।

•यह डायवर्जन व्यवस्था मंगलवार की शाम छह बजे से बुधवार की रात 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।



• वीआईपी व वीवीआईपी वाहन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस से किमी 234 से गंगा एक्सप्रेसवे होकर जनसभा स्थल तक जाएंगे।

इन नंबरों पर करें जानकारी

यातायात कमांड सेंटर: 7839865383



प्रभारी निरीक्षक यातायात, कन्नौज: 6392048536
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें