फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान की निकाली गई रैली

Sat, 28 Mar 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के तहत बीआरसी से बीईओ मदनलाल वर्मा व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्र के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने रैली निकाल लोगों को जागरूक किय्रा।
विज्ञापन


आलोक मिश्र ने कहा कि टीचर अपने अपने स्कूल को आदर्श स्कूल बनाएं। मदनलाल वर्मा ने कहा कि शिक्षक नियमित रूप से स्कूल पहुंचे और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें। इस मौके पर प्रधान सज्जाद मंसूरी, रवींद्र सिंह यादव, एबीआरसी सर्वेंद्र सिंह, शिरीष उत्तम, अनुराग पांडेय आदि मौजूद थे।

इधर, प्राथमिक विद्यालय ईसेपुर में भी बच्चों ने रैली निकाल घर घर शिक्षा की अलख जगाई। रैली को शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विवेक यादव ने रवाना किया। इस मौके पर गीता देवी, मंजू, विवेक, संजय सिंह आदि मौजूद थे। इधर, सतौथा व फदुल्लापुर में भी रैली निकाली गई।
विज्ञापन


इस मौके पर नागेंद्र मिश्र, कमलेश दीक्षित, जितेंद्र सिंह मौजूद थे। इधर, पाली क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी स्कूल की बालिकाओं ने रैली निकाल सांडीखेड़ा, विनैका, पचरैया, दलेलपुर आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों को बालिका शिक्षा पर जोर देने को प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एबीएसए, वार्डन, अंकिता बाजपेयी, मधुरिमा शुक्ला, दीप्ती, नाहिद अख्तर, संदीप, महताब रजा, मनीष गुप्ता, लेखाकार श्याम बिहारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें