गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली व्यवस्था पटरी से
उतरने लगी है। बिजली की मांग में बढ़ोतरी होते ही शहर में अघोषित कटौती
शुरू हो गई, जिससे वैसे ही लोगों को हालत खराब है, वहीं अब शहर में कटौती
का शेड्यूल भी बदल दिया गया, जिसमें कटौती के घंटों में इजाफा ही कर दिया
गया।
शेड्यूल के अनुसार, सुबह और शाम को तो कटौती की ही जाएगी, दिन में
भी घंटों तक बिजली गुल रहेगी। जिससे बाजार के कार्य पर तो असर पड़ेगा ही
घरों में भी कामकाज प्रभावित हो जाएगा। उधर, गर्मी शुरू होते ही बिजली
कटौती ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
गर्मी की आहट से ही जहां एक ओर
अघोषित कटौती शुरू हो गई थी, वहीं दिन में भी बिजली गुल रहती थी। ऐसे में
लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से वैसे ही
बिजली आपूर्ति का कोई शेड्यूल निर्धारित नहीं था और कटौती हो रही थी, पर अब
बिजली विभाग ने शहर में कटौती का शेड्यूल निर्धारित कर दिया।
जिसमें भी
शहर के लोगाें को राहत कम और आफत अधिक दी गई है। शहर में अब लोगों को
दिन भर बिजली कटौती से ही सामना करना होगा। जानकारी के अनुसार, अब सुबह
पांच से आठ बजे तक बिजली कटौती होगी। उसके बाद दिन में 10 बजे से एक बजे
तथा शाम को चार बजे से सात बजे तक कटौती हुआ करेगी, जबकि सुबह आठ से दस बजे
तक तथा दिन में एक बजे से चार बजे और शाम को सात बजे से सुबह के पांच बजे
तक बिजली मिलेगी।
बिजली कटौती के नए शेड्यूल के मुताबिक अब व्यापारियों के
काम धंधों पर असर पड़ेगा, जबकि लगातार चार घंटे की कटौती से घरों में भी
कामकाज प्रभावित होगा। इस बाबत विद्युत पारेषण खंड के एसडीओ एके सिंह ने
बताया कि कटौती का शेड्यूल शुक्रवार से लागू कर दिया गया है और 30 अप्रैल
तक जारी रहेगा।