हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध सहायता प्राप्त विद्यालयों में शामिल 32 विद्यालय अब तक प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की संख्या नहीं दे सके हैं। इस पर महानिदेशक ने आपत्ति दर्ज की है और फीडिंग जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य आशीष मिश्रा ने बताया कि महानिदेशक अनामिका सिंह ने जिले के शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर इस बात पर आपत्ति जताई है कि 32 विद्यालय प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की संख्या फीड नहीं कर रहे हैं।
ऐसे विद्यालयों से छात्र संख्या व संबंधित फीडिंग तत्काल कराई जाए, जिससे पोर्टल पर विद्यालय व बच्चों से संबंधित सभी विवरण सही प्रदर्शित हो सके। उन्होंने बताया कि अधिकांश विद्यालय सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। इसमें शहर के भी कई विद्यालय शामिल हैं।