फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दंगा नियंत्रण योजना का अभ्यास देखा

Sun, 07 Apr 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर हर रविवार को होने वाला दंगा नियंत्रण योजना का अभ्यास पाली में किया गया। इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम एसपी केसी गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह के साथ पार्टी के रामलीला चौराहा पहुंचे। इसके बाद कस्बे में पैदल मार्च हुआ। पुलिस बरगद तिराहा होते हुए आबिदनगर, काजीसरॉय होते हुए जामा मस्जिद के पास से शेख सरॉय, सुंदर चौराहा मलिकाना होकर बिरहाना स्थित निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पास पहुंची।
पुलिस टीम मुख्य बाजार होकर थाने पहुंची। इस दौरान एसपी ने रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर रुककर लोगों से मतदान करने की अपील की। एसपी ने निर्भीक होकर मतदान करने का आग्रह सभी लोगों से किया। इस दौरान सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा, सीओ हरपालपुर आरपी सिंह, पाली प्रभारी निरीक्षक एके राय, अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक श्रीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें