फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की साफ सफाई दुरुस्त मिलने पर जताई संतुष्टि

विज्ञापन
सुरसा के ग्राम बरहा स्थित स्कूल का निरीक्षण करतीं राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा सलाहकार - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा सलाहकार सरिता सिंह व डॉ. सांत्वना शुक्ला ने सोमवार को अहिरोरी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नयागांव मुबारकपुर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई मिलने पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने यहां शौचालय, पेयजल, पुस्तकालय, खेलकूद मैदान व रसोईघर को देखा। मिड डे मील आदि योजनाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने सुरसा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा का भी निरीक्षण किया।
यहां साफ सफाई व्यवस्था अच्छी मिलने पर इंचार्ज अध्यापक मंजू वर्मा व स्टाफ की प्रशंसा की। कहा सभी शिक्षकों से अपील है कि वह इसी तरह लगन और मेहनत से काम करें। शिक्षकों की मेहनत से ही विद्यालयों को और बेहतर बनाया जा सकता है। इस मौके पर शिक्षक नेता डॉ. संदीप वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें