हरदोई। नेहरु युवा केंद्र की ओर से शनिवार को नारी शक्ति के लिए रन फाॅर फिटनेस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विकास खंडों में सपना, सोनिका, राधा और शेजल आदि प्रतिभागी अव्वल रहीं।
नेहरु युवा केंद्र की ओर से आयोजित फिटनेस रन प्रतियोगिता में ब्लाॅक बेहंदर में सपना देवी प्रथम, साजिया द्वितीय और शिवांगी तृतीय रहीं। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि ब्लॉक टड़ियावां में नितांशी श्रीवास्तव, दिव्यांशी यादव व आयुषी यादव क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
सुरसा में सोनिका प्रथम, गायत्री वर्मा द्वितीय व साधना तृतीय रहीं। मल्लावां में राधा पटेल, बीना देवी व प्रिया पाल, सांडी में शेजल गुप्ता, इकरा व रिशु और माधौगंज में सिमरन, शोभा बबली क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
कार्यक्रमों का शुभारंभ ब्लॉकों पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया।