फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: होली और आश्वासन पर सफाई कर्मियों ने स्थगित की हड़ताल, कराई सफाई

विज्ञापन
फोटो-19- नगर के मोहल्ला दिलेरगंज में सफाई कार्य करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर पालिका के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रशासनिक अफसरों के हस्तक्षेप के बाद स्थगित कर दी। सफाई कर्मियों का जनवरी का मानदेय शुक्रवार रात ही खातों में भेज दिया गया था। फरवरी का मानदेय भी भेजे जाने की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई लेकिन बैंक बंद होने के कारण मानदेय खातों में नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन

नगर पालिकाओं में आउट सोर्सिंग से सफाई कर्मियों की तैनाती है। शाहाबाद नगर पालिका की आउटसोर्सिंग कंपनी को बीते दिनों शिकायतों के बाद ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, हाईकोर्ट से ब्लैक लिस्ट किए जाने की कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है। इन वजहों से सफाई कर्मियों का मानदेय खातों में नहीं पहुंच पाया था। नाराज सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी थी।
शनिवार को तो सफाई कर्मियों ने नगर में अलग-अलग स्थानों पर कूड़ा भी बिखेर दिया था। रविवार को भी सफाई कर्मी हड़ताल पर थे। इसकी जानकारी पर जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी ने सफाई कर्मियों को हड़ताल खत्म करने के लिए कहा। सफाई कर्मियों को बताया गया कि जनवरी का मानदेय खाते में भेजा जा चुका है। फरवरी का मानदेय बैंक खुलते ही खाते में पहुंच जाएगा। सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट बीएम सिंह ने बताया कि होली और अधिकारियों के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें