फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश चौराहे सहित सार्वजनिक स्थलों को किया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर में प्रमुख मार्गों से लेकर सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइजेशन का कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। ईओ नगर पालिका ने बताया कि इस दिन भी कई जगहों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर पालिका का सैनिटाइजेशन अभियान जारी है। शहर के लिए 32 टीमें गठित करके सार्वजनिक स्थलों पर छिड़काव का लक्ष्य प्रदान किया गया।
शुक्रवार को नगर पालिका व दमकल कर्मियों की टीमों ने मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, महिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, सिनेमा रोड, नुमाइश चौराहा आदि में सैनिटाइजेशन का कार्य किया। उन्होंने बताया कि गलियों में भी ठिलिया गाड़ी से सैनिटाइजेशन का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें