फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सांडी के कवि अनिल ने दूरदर्शन पर दी प्रस्तुति, लोगों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। क्षेत्र के युवा साहित्यकार को बुधवार रात दूरदर्शन पर देखकर लोगों में उत्साह है। कम समय में पूरे प्रदेश में साहित्य के क्षेत्र में एक व्यंग्यकार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले युवा कवि अनिल अनिकेत ने दूरदर्शन के वंस मोर कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

वंस मोर के सीजन तीन के 108वें भाग में 26 जून रात 8:45 बजे अनिल ने कविता पाठ कर जनपद का नाम रोशन किया। कवि अनिल अनिकेत सांडी ब्लॉक के बघराई गांव के मूल निवासी हैं और एक किसान परिवार से आते हैं। साहित्य के क्षेत्र में इनका लगाव बचपन से रहा है। तीन साल से इनकी सक्रियता अधिक बढ़ी है। इसके फलस्वरुप सरकार के कार्यक्रमों भारत महोत्सव, यूपी महोत्सव सहित प्रदेश और देश के सैकड़ों कवि सम्मेलनों में काव्यपाठ का मौका मिला है।
देश के प्रतिष्ठित गोपालराम गहमरी व्यंग्यकार साहित्य सम्मान के साथ ही विभिन्न मंचों से दर्जनों सम्मान भी प्राप्त कर चुके हैं। जनपद के कवि डॉ. बैरिस्टर सिंह, अजीत शुक्ल, आरबी शर्मा, अमित शर्मा, गीतकार राजकुमार सोमवंशी प्रखर, पवन प्रगीत, संजय वर्मा, रामकिशोर मस्ताना, गगन तिवारी गगनांचल, हर्षित श्रीवास्तव, आकांक्षा गुप्ता आदि अनेक कवि एवं कवयित्रियों ने उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें