फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संडीला आईटीआई का काम जल्द होगा पूरा, शासन ने दिए 5.61 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में संडीला में ठप पड़ा आईटीआई का काम जल्द ही दोबारा से शुरू होने की उम्मीद है। शासन ने देर से ही सही दूसरी किस्त में 5.61 करोड़ रुपये दे दिए हैं। दूसरी किस्त के 5.61 करोड़ से अधिक रुपये मिल जाने से अब आईटीआई भवन पूरा बन जाने की आस है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक बाहुल नगर पालिका संडीला में आईटीआई भवन बनवाने की स्वीकृति भारत सरकार की तरफ से दी गई थी। साल 2021 में भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की तरफ से वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। साल 2021 के बाद से काम ठप पड़ा हुआ है। दूसरी किस्त मिलने में देरी से कार्यदायी संस्था उप्र समाज कल्याण निर्माण निगम ने भी काम को रोक दिया था। लगातार समीक्षा बैठकों और शासन को पत्राचार किए जाने के बाद अब आईटीआई भवन बनवाए जाने के लिए दूसरी किस्त के रुपये जारी हुए हैं।
शासन के अनु सचिव अरविंद कुमार गिरि ने जारी आदेश में कहा कि संडीला में राजकीय आईटीआई बनवाए जाने के लिए 11,23,17,000 रुपये की स्वीकृति मिली थी। इसमें कार्यदायी संस्था को काम कराने के लिए पहली किस्त में 5,61,58,600 रुपये दिए गए थे। अब 5,61,58,400 रुपये की दूसरी किस्त जारी की गई है। दूसरी किस्त जारी होने से आईटीआई भवन का काम जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


संडीला में राजकीय आईटीआई की स्थापना कराई जानी है। भवन बनवाए जाने के लिए दूसरी किस्त न मिलने से काम बंद होने की जानकारी उप्र समाज कल्याण निर्माण निगम के अभियंताओं ने दी थी। दूसरी किस्त के रुपये दिलाए जाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए गए। शासन ने दूसरी किस्त के रुपये दे दिए हैं, इसकी जानकारी मिली है। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि दूसरी किस्त मिलने के बाद अब काम को दोबारा से तेजी से कराते भवन निर्माण पूरा कराएं। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें