फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन ठहराव लेकर हरदोई से दिल्ली पहुंचाएगी नई एसी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब गर्मी में परेशान नहीं होना पड़ेगा। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए रोडवेज परिवहन निगम हरदोई से दिल्ली के बीच में एसी बस का संचालन करने का जा रहा है। शुक्रवार से दिल्ली के लिए हरदोई से एसी बस रवाना की जाएगी। खास बात यह है कि इसके लिए दिल्ली तक सिर्फ ठहराव होंगे। इससे समय भी बचेगा और सहूलियत भी मिलेगी।
विज्ञापन

जिले से दिल्ली के वैसे करीब 32 बसें संचालित हो रही हैं। यह सभी बसें साधारण सेवा की हैं। लोगों को उमस भरी गर्मी में बस का सफर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिले की यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए रोडवेज परिवहन निगम ने दिल्ली के लिए एयर कंडीशन बस सेवा शुरू कर दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक सेवा रमेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के एसी बस एक्सप्रेस सेवा के रूप में चलाई जाएगी। बस के सिर्फ तीन ठहराव निर्धारित किए गए हैं। बस हरदोई डिपो से रोज रात में दस बजे चलेगी।
पहला ठहराव शाहजहांपुर, इसके बाद बरेली और फिर मुरादाबाद में ठहराव होगा। इसके बाद बस फिर दिल्ली में ही रुकेगी। इससे दिल्ली जाने वालों के समय में भी काफी बचत होगी। दिल्ली तक का बस का किराया साधारण बस का 631 रुपये है जबकि एसी बस का किराया 794 रुपये निर्धारित किया गया है। बताया कि बस में आधुनिक सुविधाओं के साथ महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आगे की चार सीटें आरक्षित की गई हैं। बस में पैनिक बटन भी लगाया गया है ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें