फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 06 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
death shimla
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में ससुराल से पत्नी क ो विदा कराने गए युवक की संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजनों पर जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के गगंापुर गांव निवासी विजय पाल के पुत्र रिंघा (30) की शादी छह साल पहले भमनिया निवासी मुरली की पुत्री छोटी बिटिया से हुई थी। दीवाली से एक दिन पहले छोटी बिटिया मायके चली र्गई थी। शनिवार सुबह रिंघा पत्नी छोटी बिटिया को ससुराल से विदा कराने गया था।

मृतक के साले कांशीराम ने बताया कि वह शाम लगभग पांच बजे घर पहुुंचा तो रिंघा की हालत गंभीर थी। छोटी बिटिया ने उसको कोई जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। इस पर एंबुलेंस सेवा 108 से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के पिता का आरोप है कि दिवाली से एक दिन पहले छोटी बिटिया रिंघा से झगड़ा करके गई थी। उसने बताया कि ससुरालीजनों ने शनिवार को उसे कोई जानकारी नहीं दी थी। उसकी मौत होने क ी सूचना रविवार सुबह उसके साले कांशीराम ने दी। विजय पाल ने ससुरालीजलों पर बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी उनको इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें