फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांडी पक्षी विहार में मनाया गया बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल

विज्ञापन
फोटो-34-पक्षी विहार में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली देखते डीएफओ राकेशचंद्रा। संवाद न्यूज एजें - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। सांडी पक्षी विहार में रविवार को बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल मनाया गया। डीएफओ राकेश चंद्रा ने आमजन को पक्षी विहार व सैलानी पक्षियों के बारे में जानकारी दी। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डीएफओ राकेश चंद्रा ने लोगों को बताया कि पक्षी विहार को विश्व के मानचित्र में शामिल किया जाना हर्ष का विषय है। इसे राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने से अब यहां दूर दराज से भी पर्यटक आएंगे। डीएफओ की अध्यक्षता में पक्षी विहार परिसर में चित्रकला, क्वीज, वाद-विवाद व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गुलाब महाविद्यालय सांडी, सरस्वती शिशु मंदिर सांडी, रामप्रसाद डिग्री कॉलेज सांडी तिराहा, आरएल इंटर कॉलेज भोराजपुर समेत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय आदमपुर के बच्चों ने भाग लिया।
डीएफओ ने वन्य जीव एवं पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पाने वाले आदमपुर के प्रद्युन प्रताप, द्वितीय स्थान पाने वाले रजत कुमार व तृतीय स्थान पाने वाले रवि कुमार, हांडी चित्र प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली शिवांगी यादव, नेहा व दिव्यांशी, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाली दीप्ती, साधना व रुचि समेत तार प्रतियोगिता में प्रथम रही मानवी, द्वितीय रही अंशिका शाह व तृतीय स्थान पर रहे सुरजीत को सम्मानित किया। इस मौके कार्यवाहक रेंजर आशुतोष सिंह समेत वन विभाग व स्कूलों का स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें