फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने में नाकाम सांडी और बेनीगंज के कोतवाल लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एसपी अजय कुमार ने शुक्रवार देर रात बेनीगंज और सांडी के प्रभारी निरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया। आठ निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। माना जा रहा है कि सांडी में लगातार चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम में नाकाम होने के कारण प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि बेनीगंज कोतवाल को ग्राम शिवथाना में हुई घटना के संदर्भ में लाइनहाजिर किया गया है।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने बताया कि सांडी के प्रभारी निरीक्षक गंगाप्रसाद यादव और बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल को लाइनहाजिर किया गया है। आईजीआरएस के प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्रा को सांडी का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान को बेनीगंज का कोतवाल बनाया गया है।
डीसीआरबी के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति को कासिमपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक राजकुमार यादव को यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय को आईजीआरएस का प्रभारी, आशुतोष कुमार को अपराध शाखा का प्रभारी और आनंद नारायण त्रिपाठी को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार यादव को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें