ब्लाक सुरसा स्थित डा. हरिशंकर मिश्र महाविद्यालय महिलामऊ मेें वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को छात्र/छात्रा वर्ग की ऊं ची व लंबी कूद प्रतियोगिताएं हुईं।
इनमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक डा. पीएल अवस्थी ने किया।
इस दौरान छात्र वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में संदीप कुमार, उमंग शर्मा, तैयब खान, छात्रा वर्ग में अनीता देवी, प्रिया दुबे, सपना तिवारी, छात्र वर्ग की ऊं ची कूद प्रतियोगिता में उमंग शर्मा, संजय कुमार, तैयब खान, छात्रा वर्ग में अनीता देवी, अनीता दुबे, नसरीन बानो क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी नफीस अहमद, अनुराग कनौजिया, मनोज सिंह, डा. प्रभात कुमार दीक्षित, डा. सतीश मिश्र आदि मौजूद रहे।