फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, रस्मो रिवाज से हुआ विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अखिल भारतीय सन्मानी वैश्य समाज की ओर से रविवार को गल्ला मंडी परिसर स्थित रामजानकी मंदिर में तीसरे दहेज रहित विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने वर और कन्या पक्ष का स्वागत किया। 17 जोड़ों का विधि विधान से विवाह कराया गया।
विज्ञापन

वर पक्ष के ठहरने का इंतजाम सन्मानी वैश्य धर्मशाला में किया गया। विवाह समेत अन्य सारे इंतजाम रामजानकी मंदिर परिसर में किए गए। रविवार सुबह 11 बजे 17 दूल्हों की बरात एक साथ धर्मशाला से निकली। स्टेशन के हनुमान मंदिर चौराहा होते हुए बरात रामजानकी मंदिर परिसर पहुंची। जहां समाज की ओर से मौजूद व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने बरातियों का स्वागत किया। परिसर में सभी 17 जोड़ों का वैदिक रीति अनुसार विवाह कराया गया।
जयमाल के बाद वेद प्रकाश गुप्ता समेत पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठ लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति की ओर से वर-वधुओं को उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ विदाई दी गई। इस मौके पर आनंद गुप्ता, संजय गुप्ता, हरिश्याम गुप्ता, मनोज गुप्ता, अतुल गुप्ता, रामसरन गुप्ता, रजनीश गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, सूरज, मन्नीलाल शाह, आलोक गुुप्ता, डॉ. रामप्रताप, ओमप्रकाश गुप्ता, बब्लू गुप्ता, मुकेश गुप्ता, पूजा गुप्ता, वंदना गुप्ता, संगीता गुप्ता, अनीता गुप्ता, हरिओम गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, अमर दीप व मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरदोई। रामजानकी मंदिर में सन्मानी वैश्य समाज की ओर से आयोजित हुए दहेज रहित विवाह समारोह में शाहजहांपुर के हुसैनापुर निवासी सरवन का मैगलगंज खीरी निवासी शिवानी से, ग्राम शाहपुर वासुदेव निवासी राममोहन का लिंजीगंज फर्रुखाबाद निवासी जूली, रतनापुर आंझी गांव निवासी गोविंद कुुमार गुप्ता का शहर के सराय थोक निवासी मानसी गुप्ता, बिजलीपुर शाहजहांपुर निवासी जीतू का बाबा मंदिर चौराहा निवासी आरती गुप्ता से विवाह हुआ।
हरदेवगंज हरदोई निवासी सुधीर ने महमूदपुर सरैया निवासी बबिता गुप्ता, मोहम्मदी खीरी निवासी रामकृपाल ने मोहम्मदी खीरी निवासी लाली का, बाबा मंदिर चौराहा हरदोई निवासी अनुज गुप्ता ने खीरी निवासी सोनम गुप्ता, हरदोई करावा पारा गांव निवासी तुलसीराम ने महोलिया शिवपार निवासी चांदनी का हाथ थामा। शाहजहांपुर निवासी अंकित गुप्ता का बावन चुंगी हरदोई निवासी शीलू से, महोलिया शिवपार हरदोई निवासी पुनीत गुप्ता का बरखेरवा निवासी श्यामा गुप्ता से, कौढ़ा गांव निवासी हिमांशु का चचरापुर सांडी निवासी आरती से, पाली निवासी परमानंद का कुतुआपुर गांव निवासी मोनी से, देवरिया कुतुआपुर गांव निवासी गौतम गुप्ता का बर्रैया पुरवा निवासी खुशबू गुप्ता से विवाह हुआ।
अहिरोरी हरदोई निवासी कौशल गुप्ता का खजुरहरा सुरसा निवासी निशा गुप्ता से, सलेमपुर शाहाबाद निवासी रामशंकर गुप्ता का शाहजहांपुर निवासी चांदनी से, शाहाबाद निवासी शिवा गुप्ता का शाहजहांपुर निवासी निशा से व शाहजहांपुर निवासी मोहित का शहर निवासी अंजली गुप्ता से विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें