फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 82 लाख से रोशन होगी समूह सखी की दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। समूह सखियों की दिवाली इस बार खुशियों से रोशन होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूहों के संचालन और महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण देने में अहम भूमिका निभाने वालीं 995 समूह सखियों को दो-दो हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से कुल 82.54 लाख रुपये का मानदेय दिया जाएगा। उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय ने डेटा फीडिंग के साथ भुगतान की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय रखने और उनके सुचारु संचालन में समूह सखियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। समूह की महिलाओं को विभिन्न कार्यों की जानकारी देने, समूह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और महिलाओं को आजीविका से जोड़ने में सहयोग करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी उनकी भूमिका अहम है। मानदेय मिलने से समूह सखियों को आर्थिक राहत मिलेगी। त्योहार के समय मिलने वाले मानदेय से घर-परिवार की जरूरतों और दिवाली की तैयारियों में मदद मिलेगी। स्वत: रोजगार उपायुक्त निशांत राय ने बताया कि डेटा फीड होते ही रुपये खातों में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें