फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलग्राम में भरे गए मिठाई के नमूने

Thu, 17 Mar 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
सैंपल लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। होली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग भी जाग गया है। बुधवार को विभाग की टीम ने बिलग्राम तहसील क्षेत्र में अभियान चलाकर आधा दर्जन दुकानों से मिठाई के नमूने भरे।
विज्ञापन


बिलग्राम तहसील मुख्यालय पर सदर बाजार, बस स्टैंड, ब्लाक के सामने सहित कई स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। एसडीएम के निर्देशन में अभिहित अधिकारी वीके सहाय के निर्देशन के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिसमें कुल सात नमूने भरे गए, इनमें छह दूध से निर्मित और एक वेजिटेबल ऑयल से निर्मित नमूनों को भरकर जांच के लिए लैब भेजा गया।

इसके अलावा चार व्यापारियों का पंजीकरण मौके पर नहीं होने पर उन्हें नोटिस दी गई। अभियान के दौरान एफएसओ मनोज श्रीवास्तव, विवेक कुमार, मनोज वर्मा, घनश्याम वर्मा व शिवशरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें