फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों के हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 17 Mar 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
ज्ञापन देते संविदा कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा कर्मचारियों के अपने साथियों पर लखनऊ में हुए लाठी चार्ज के विरोध में तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार कर रखा है। इसका प्रभाव सबसे अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दिखाई दिया। वहां पर कर्मचारियों के न मिलने से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं विभागीय योजनाओं का कार्य भी प्रभावित हुआ। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात की संख्या करीब तीन से साढ़े तीन सौ है। सात सूत्री मांगों को लेकर संविदा कर्मी 13 मार्च को लखनऊ में प्रदर्शन करे रहे थे। जिन पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। इससे कई संविदा कर्मी घायल हो गए थे। जिलों में तैनात संविदा कर्मी तीन दिन के कार्य बहिष्कार पर चले गए थे।

स्वास्थ्यकेंद्रों पर अधिकतर स्टाफ एनआरएचएम के तहत तैनात है। कर्मचारियों के न रहने से मरीजों को दवाओं आदि का वितरण नहीं हो सका। इसके अलावा विभागीय योजनाओं पर भी असर दिखाई दिया। कंप्यूटर आपरेटर के हड़ताल पर होने के कारण आन लाइन फीडिंग का कार्य प्रभावित हुआ। वहीं, मार्च में बजट का कार्य चल रहा है। कर्मचारियों की अनुपस्थित से उस पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। इससे विभागीय अधिकारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से तीन दिन के लिए कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया था। आगे जो भी दिशा निर्देश हाेंगे उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्य बहिष्कार से मरीजों को संकट
मल्लावंा। संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार किए जाने से रोगियों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को समय से पर्चा नहीं मिल पा रहा है। जिससे रोगियों को घंटो इंतजार करना पड़ता है। वहीं दवा वितरण का कार्य फार्मासिस्ट शिवकुमार कर रहे हैं। डा. संजय सिंह ने बताया कि रोगियों के इलाज में किसी भी प्रकार भी लापरवाही नहीं बरती जा रही है। हालांकि कार्य बहिष्कार से कुछ समस्याआें का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान शिवंागी कनौजिया, अलका गुप्ता, हिमांशु पांडे, सुशील कुमार, अंजू देवी, संगीता आदि मौजूद रहे।

हड़ताल से अस्पताल में रहा सन्नाटा
पाली। पीएचसी पाली पर 23 संविदा कर्मी तैनात हैं। इसमें पांच महिला व पंद्रह पुरुष कर्मी है। पांच चिकित्सकों सहित पांच स्टाफ नर्स एक पुरुष स्टाफ नर्स एमटीएससी, एकाउंटेंट, काउंसलर सहित सभी लोग हड़ताल पर जाने से अस्पताल में सन्नाटा पसरा रहा। डिप्टी सीएमओे सवायजपुर ने हड़ताल पर गए संविदा कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाकर हल निकलवाने का भरोसा दिया। वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों ने राहत अंसारी के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमें समान कार्य के बदले समान वेतन दिया जाए।  

इंसेट
हड़ताल से पड़ा स्वास्थ्य सेवाओं पर असर
बिलग्राम। सीएचसी पर 32 संविदा कर्मी काम कर रहे हैं, जिसमें 6 आयुष चिकित्सक सम्मिलित हैं। अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में भी संविदा कर्मी तैनात हैं जिनके हड़ताल पर होने के कारण मरीजाें समेत अन्य काम काज पर भी असर पड़ा है।

राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मी बुधवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल से मिले और मांगों के संबंधित ज्ञापन सौंपा। बताया कि सभी संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए, उनको पद के अनुसार ग्रेड पे दिया जाए, कर्मचारियों को आकस्मिक दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाए, कर्मचारियाें को मेडिकल अवकाश दिया जाए, मानदेय माह के प्रथम सप्ताह में खाते में भेजा जाए, एमपी डब्लू को वापस नौकरी पर लिया जाए। राज्यमंत्री ने उनकी मांगों के संबंध में सरकार से वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राम प्रसाद, ब्रजेश मिश्र, आशीष श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, जुबैर अहमद, अपूर्व अवस्थी, विनीत मिश्र, उस्मान शेख,अन्नू भरद्वाज सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें